नाबालिग बालिका को भगाने और अनाचार करने वाला आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नाबालिग बालिका को भगाने और अनाचार करने वाला आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी लोकेश धृतलहरे उम्र 21 वर्ष निवासी झलप पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के विरूद्ध धारा 137(2) BNS जोडने धारा 64(2),(M) BNS  4,6 पाक्सो के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा : एक नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में दिनांक 30.01.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिग पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री ‍विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में सायबर तकनीकी के माध्यम से अपहृता को आरोपी के कब्जे से झलप पचरी महासमुंद तरफ से बरामद किया गया।

आरोपी लोकेश धृतलहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, म.प्र.आर स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

Crime