रानीतराई मड़ई मेले में दुर्ग पुलिस की सख्ती : असामाजिक युवकों से निकलवाए गए 70 लोहे के कड़े, दी सख्त चेतावनी, दुर्ग पुलिस की सतर्कता से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रानीतराई मेला.

रानीतराई मड़ई मेले में दुर्ग पुलिस की सख्ती : असामाजिक युवकों से निकलवाए गए 70 लोहे के कड़े, दी सख्त चेतावनी, दुर्ग पुलिस की सतर्कता से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रानीतराई मेला.

दिनांक 27 अक्टूबर  2025 को रानीतराई मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान मेला शांतिपूर्ण संपन्न करने के मकसद तथा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था लगाकर असामाजिक तत्वों एवं संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी।

मेला के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर बड़े-बड़े लोहे का कड़ा पहन कर घूम रहे असामाजिक किस्म के युवकों से कड़ा निकलवा कर हिदायत दिया गया। अभियान के दौरान करीब 70 युवकों के लोहे के कड़े निकलवाए गए। इस अभियान से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Crime