पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पत्नी के प्रेमी ने रची साजिश ! सिमगा में पति पर धारदार कैंची से जानलेवा हमला, खून से सनी कैंची बनी सबूत — पत्नी के साथ मिल कर पति की हत्या की साजिश रचने वाला प्रेमी छिंदवाड़ा से किया गया गिरफ्तार…. पढ़ें पूरी ख़बर !

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पत्नी के प्रेमी ने रची साजिश ! सिमगा में पति पर धारदार कैंची से जानलेवा हमला, खून से सनी कैंची बनी सबूत — पत्नी के साथ मिल कर पति की हत्या की साजिश रचने वाला प्रेमी छिंदवाड़ा से किया गया गिरफ्तार…. पढ़ें पूरी ख़बर !

दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी सुनील कुमार कुंभकार निवासी भवानी नगर सिमगा के माध्यम से अपराध पंजीबद्घ किया गया, जिसमें आहत उमा शंकर कुंभकार उम्र 36 वर्ष निवासी भवानी नगर सिमगा की आरोपिया पत्नी निशा कुंभकार से पूछताछ पर यह पाया गया कि – आरोपिया की शादी करीबन 09 माह पूर्व उमाशंकर कुंभकार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। शादी के पहले आरोपिया का आरोपी प्रदीप कहार से प्रेम संबंध स्थापित था। शादी के बाद आरोपिया को अपने प्रेमी प्रदीप कहार से मिलने जुलने में परेशानी हो रही थी, जिस पर आरोपिया द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति उमाशंकर कुंभकार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

योजना अनुसार दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को आरोपिया द्वारा आरोपी प्रदीप कहार को फोन कर सिमगा बुलाया गया एवं शाम 07:30 बजे अपने पति उमाशंकर को फोन कर आरोपिया द्वारा अपने एक परिचित आदमी को बेमेतरा पुराना पुल के पास पैसों की जरूरत होना बता कर पति उमाशंकर कुंभकार को वहां पर भेजा गया।  जिस पर पहले से तैयार आरोपी प्रेमी प्रदीप कहार द्वारा धारदार कैंची से मारपीट कर उमाशंकर कुंभकार को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना पश्चात आरोपी प्रदीप कहार वहां से भाग गया।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109,61(2) क बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपिया निशा कुंभकार को गिरफ्तार किया गया, किंतु प्रकरण में उसके पति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के संबंध में थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण पर आरोपी के जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में होना पता चला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल वहां जाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपिया निशा कुंभकार के साथ मिल कर उसके पति उमाशंकर को जान से मारने की नीयत से पूरी योजना बनाकर, लोहे की धारदार कैंची से प्राणघातक हमला कर आहत उमाशंकर कुंभकार को गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Crime