राष्ट्रीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी के परिचालन में किया गया विस्तार.
उधना (सूरत) एवं खुर्दा रोड के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार.
बिलासपुर. 28 अगस्त 2025 : राष्ट्रीय त्योहारों के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। उधना (सूरत) और खुर्दा रोड (उड़ीसा) के बीच चल रही 09059/09060 उधना–खुर्दा रोड–उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 2 जनवरी 2026 तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी, जिससे त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।
राष्ट्रीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुये एवं रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा उधना (सूरत) एवं खुर्दा रोड (उड़ीसा) के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी 09059/09060 उधना-खुर्दा रोड-उधना साप्ताहिक स्पेशल की सुविधा 26 अगस्त 2025 तक चल रही है, जिसके परिचालन में विस्तार 02 जनवरी 2026 तक किया गया है।
09059 उधना-खुर्दा रोड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 सितम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक विस्तार किया गया है। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 09060 खुर्दा रोड-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 सितम्बर, 2025 से 02 जनवरी 2026 तक विस्तार किया गया है।

