नारायणपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : विवाह समारोह के बाद गायब हुई युवती की हत्या, नाले में दफन कर छिपाया राज गुम इंसान प्रकरण से उजागर हुई युवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल.

नारायणपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : विवाह समारोह के बाद गायब हुई युवती की हत्या, नाले में दफन कर छिपाया राज गुम इंसान प्रकरण से उजागर हुई युवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल.

1- नरशु वड्डे पिता दसमु वड्डे जाति गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी उड़दीगांव केरापदरपारा थाना बेनूर जिला नारायणपुर छ.ग.,

2- धनीराम वड्डे पिता लखूराम वड्डे जाति गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी उड़ीदगांव केरापदरपारा थाना बेनूर जिला नारायणपुर (छ.ग.).

नारायणपुर पुलिस ने दिनांक 24 अगस्त 2025 को थाना बेनूर क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा युवती के मामले में हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी नरशु वड्डे और उसके सहयोगी धनीराम वड्डे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। विदित हो कि दिनांक 20 नवंबर 2024 को थाना बेनूर में ग्राम उड़ीदगांव की निवासी श्रीमती मस्सी बाई सलाम द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनकी 27 वर्षीय पुत्री दिनांक 12 फरवरी 2024 को गांव में हुए विवाह समारोह के बाद से घर नहीं लौटी है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 08/2024 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी।

जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि गुम युवती की हत्या उनके ही गांव के नरशु वड्डे ने की है। साइबर सेल के विशेष सहयोग से संदेही को सिद्दीपेट (तेलंगाना) से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि 15 फरवरी 2024 की रात्रि विवाह उपरांत आयोजित कार्यक्रम के दौरान शराब सेवन के बाद उसने गुम युवती को संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पहले पड़ोसी के पैरा में छिपाया और अगले दिन अपने साथी धनीराम वड्डे की मदद से नाले में गड्ढा खोदकर दफनाया।

आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन और निशानदेही पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, वैज्ञानिक अधिकारी एवं मेडिकल टीम की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया गया। घटना-स्थल से मानव कंकाल, लाल रंग की साड़ी, स्वेटर, ब्लाउज, चूड़ी और धागा बरामद हुए, जिन्हें परिजनों द्वारा पहचान किया गया। मौके से मिट्टी के नमूने एफएसएल हेतु संकलित किए गए। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों नरशु वड्डे पिता दसमु वड्डे व धनीराम वड्डे पिता लखूराम वड्डे (दोनों निवासी उड़ीदगांव) को दिनांक 24 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Crime