तारबहार अंडरब्रिज में अब मवेशी के कारण राहगीरों को नहीं होंगी परेशानी, काउ कैचर का किया जा रहा है प्रावधान।
बिलासपुर, 13 जुलाई 2025 : मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत रेलवे अंडरब्रिज में लोगों को सुगम व निर्बाध सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है | बिलासपुर यार्ड के किमी.-719/28-30 में स्थित तारबहार अंडरब्रिज (LHS-366) में बारिश के दौरान मवेशियों का जमावड़ा हो रहा था जिसके कारण राहगीरों व आमजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे प्रशासन के संज्ञान में आते ही इस समस्या के निराकरण एवं सुगम सड़क आवागमन की सुविधा हेतु दिनांक 15 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक उक्त अंडरब्रिज को पूर्ण रूप से बंद कर, काउ कैचर लगाने का कार्य किया जायेगा। इस अवधि में आमजनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चुचुहियापारा अंडरब्रिज (LHS-365 ) का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।यातायात बंद होने के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की अपेक्षा करता है।

