ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस की सख्ती : शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, शनिवार रात 7 वाहन चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई, 2025 में अब तक 890 पर हुई कार्रवाई, मामले भेजे गए कोर्ट में, लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा.

ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस की सख्ती : शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, शनिवार रात 7 वाहन चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई, 2025 में अब तक 890 पर हुई कार्रवाई, मामले भेजे गए कोर्ट में, लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा.

रायपुर. 13 जुलाई 2025 : रायपुर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए शनिवार रात श्रीराम मंदिर, फुंडहर चौक और तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 7 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। वर्ष 2025 में अब तक 890 चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस द्वारा इन मामलों को कोर्ट में भेजा गया, जहां चालकों पर ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया गया और लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर विगत रात्रि को रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्री राम मंदिर के सामने, फुन्डहर चौक एवं तेलीबांधा थाना चौक में बैरिकेटिंग कर ड्रंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 07 शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत वर्ष 2025 में अब तक 890 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा चुकी है। जिसके तहत वाहन जप्त कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा गया है। जहां माननीय न्यायालय द्वारा 10,000/- से 15000/- रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उक्त ड्रंक एंड ड्राइव में लाइसेंस धारी वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जाती है।

कार्यवाही के अनुक्रम में इस शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं तेलीबांधा थाना चौक में यातायात पुलिस तैनात कर रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 07 ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। प्रकरण निराकरण के लिए सोमवार को कोर्ट भेजा जाएगा तथा लाइसेंसधारी वाहन चालकों का लाइसेंस भी निलंबन हेतु परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा।

1. CG 04 PA 3888 विक्की शर्मा पिता श्री ओम प्रकाश शर्मा उम्र 31 वर्ष,पता- मच्छी तालाब गुढ़ियारी .

2. MP 04 ZB 7606 सत्यम शर्मा पिता श्री प्रमोद शर्मा उम्र 26 वर्ष , पता पिरदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रायपुर.

3. CG 04 LW 7649 तरुण पिता श्री निताई चंद्रवनी उम्र 32 वर्ष, पता ब्राह्मण पारा रायपुर.

4. CG 04 NY 0025 धीरेंद्र सतनामी पता ग्राम पतोरा थाना फ़िंगेश्वर.

5. CG 04 NW वरुण सुराना पिता स्वर्गीय श्री सुरेश कुमार सुराना उम्र 21 वर्ष पता मारुति सालीटर कचना रायपुर.

6. CG 04 KY 3070 विकास पिता धरम दास उम्र 41 वर्ष अशोका रतन रायपुर.

7. CG 04 PR 1657 देवेश पिता सुरेश उम्र 32 वर्ष समता कॉलोनी रायपुर.

Crime