पानी की टंकी नहीं, अब नल से जल! जशपुर के ऊपरा पारा, गोडी कला, तीरशोट में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

पानी की टंकी नहीं, अब नल से जल! जशपुर के ऊपरा पारा, गोडी कला, तीरशोट में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

जशपुर 3 जुलाई 2025/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों में आई तेजी कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता द्वारा विकासखंड पत्थलगांव ग्राम कुनकुरी के ऊपरपारा, बहनाटांगर, गोडी कला, तीरशोट और रेडे में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इन सभी स्थानों पर जलजीवन मिशन की अंतर्गत पूर्ण कार्यों से जल प्रदाय सतत् रूप से की जा रही है वर्षा ऋतु में ग्राम वासियों को घर से नल से जल प्राप्त होने पर ग्रामवासियों द्वारा खुशी जाहिर की गई और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

Jashpur