‘भटका जीवन छोड़ अपनाया लोकतंत्र’ – आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले उपमुख्यमंत्री : कहा – मिलेगा हर सरकारी योजना का लाभ, नक्सलवाद छोड़ समाज से जुड़े युवा बोले – शासन की पुनर्वास नीति ने बदल दी जिंदगी, उप मुख्यमंत्री ने कहा – नहीं रहेगा कोई वंचित.

नारायणपुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र सोनपुर, अबूझमाड़ तथा कोंडागांव के आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत कम्प्यूटर, सिलाई एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके।

Chhattisgarh