अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर जशपुर की सहकारी समितियों में पौधरोपण, गम्हरिया, दुलदुला और आरा में हरा संदेश

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर जशपुर की सहकारी समितियों में पौधरोपण, गम्हरिया, दुलदुला और आरा में हरा संदेश

जशपुर 2 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाने हेतु 1 से 5 जुलाई तक विस्तृत कार्ययोजना जारी किया गया है। कार्ययोजना अनुसार 1 जुलाई मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गम्हरिया, दुलदुला एवं आरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jashpur