रेलवे ने बढ़ती भीड़ पर लगाया ब्रेक: चर्लापल्ली से रक्सौल तक चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, तारीखें और डिटेल्स जारी

रेलवे ने बढ़ती भीड़ पर लगाया ब्रेक: चर्लापल्ली से रक्सौल तक चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें, तारीखें और डिटेल्स जारी

यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही स्पेशल 07005/07006 एवं 07051/07052 रेलगाड़ियों की सेवाओं का विस्तार

यात्री सुविधा हेतु विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन बढ़ाया गया, भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी

बिलासपुर, 1 जुलाई 2025 : रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे ने चल रही स्पेशल गाड़ी संख्या 07005/07006चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं 07051/07052 चर्लापल्ली- रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को दिनांक 30 सितम्बर, 2025 तक जारी रखने का निर्णय लिया है । मौजूदा ठहरावों, समय सारिणी, और संरचना के साथ संचालित होती रहेंगी ।

(01)   गाड़ी संख्या 07005/07006  चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपनी सेवाओं को निम्नानुसार जारी रखेगी :-

I . दिनांक 07, 14, 21, 28 जुलाई, 2025, 04, 11, 18, 25 अगस्त, 2025 एवं 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर 2025 तक चर्लापल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

II. दिनांक 10, 17, 24, 31 जुलाई 2025 और 07, 14, 21, 28 अगस्त 2025 एवं 04, 11, 18, 25 सितंबर 2025 तक रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल – चर्लापल्ली स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

संरचना:- इस स्पेशल ट्रेन में 24 कोच शामिल होंगे  01 (प्रथम वातानुकूलित), 03 (वातानुकूलित 2-टियर), 02 (वातानुकूलित 3-टियर), 12 (स्लीपर), 04 (सामान्य श्रेणी) और 02 (सीटिंग कम लगेज रेक)।

(02)   गाड़ी संख्या  07051/07052 चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपनी सेवाओं को निम्नानुसार जारी रखेगी :-

I. दिनांक 05, 12, 19, 26 जुलाई, 2025, 02, 09, 16, 23, 30 अगस्त, 2025 एवं 06, 13, 20, 27  सितंबर, 2025 तक चर्लापल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

II. दिनांक 08, 15, 22, 29 जुलाई 2025 और 05, 12, 19, 26 अगस्त 2025 एवं 02, 09, 16, 23, 30 सितंबर 2025 तक रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल – चर्लापल्ली स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

संरचना:इस स्पेशल ट्रेन में 24 कोच शामिल होंगे  01 (प्रथम वातानुकूलित), 02 (वातानुकूलित 2-टियर), 06 (वातानुकूलित 3-टियर), 09 (स्लीपर), 04 (सामान्य श्रेणी) और 02 (सीटिंग कम लगेज रेक) ।

यह विस्तार यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने और इन मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया है ।

Chhattisgarh