कलेक्टर रोहित व्यास ने तपकरा तहसील कार्यालय भवन का किया निरीक्षण : बिजली-पानी-शौचालय सहित निर्माण गुणवत्ता, तय समय सीमा पर दिया जोर, बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के भी निर्देश.

कलेक्टर रोहित व्यास ने तपकरा तहसील कार्यालय भवन का किया निरीक्षण : बिजली-पानी-शौचालय सहित निर्माण गुणवत्ता, तय समय सीमा पर दिया जोर, बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के भी निर्देश.

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को फरसाबहार विकास खंड के नव निर्मित तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने भवन में पानी, बिजली, शौचालय सहित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने तपकरा में नव निर्मित तहसील कार्यालय के पास ही खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए चिन्हांकित भूमि का अवलोकन करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jashpur