कलेक्टर ने बागबहार के पंचायत भवन में पटवारियों की ली समीक्षा बैठक :  कलेक्टर ने पटवारियों को दी चेतावनी काम सुधार में लाए नहीं तो होगी कार्रवाई, डूमरबहार के अनुपस्थित पटवारी को किया निलंबित.

कलेक्टर ने बागबहार के पंचायत भवन में पटवारियों की ली समीक्षा बैठक :  कलेक्टर ने पटवारियों को दी चेतावनी काम सुधार में लाए नहीं तो होगी कार्रवाई, डूमरबहार के अनुपस्थित पटवारी को किया निलंबित.

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को बागबहार के ग्राम पंचायत भवन में क्षेत्र के पटवारी और राजस्व निरीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर सीमांकन, बटांकन, डायवर्सन, खाता विभाजन, नक्सा दुरूस्ती करण के कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनपद सीईओ पत्थलगांव श्रीमती प्रियंका गुप्ता उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पटवारियों को कड़ी हिदायत और चेतावनी देते हुए कहा कि अपने काम में सुधार लाए राजस्व विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। आम नागरिकों को उनके छोटे मोटे काम के लिए अनावश्यक नहीं भटकाएं सीमांकन के लंबित प्रकरणों के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि बागबहार के क्षेत्र से सीमांकन के लिए बहुत आवेदन आ रहा है, तहसीलदार और पटवारी को इसका गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा है। उन्होंने पटवारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो काम नहीं करेगा उसका वेतन काटा जाएगा, लोगों को अपने छोटे मोटे काम के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े इसका ध्यान रखें।

कलेक्टर ने नक्सा बटांकन, किसानों का आधार प्रविष्टियां, किसान किताब, प्रविष्टियां कार्यों को गंभीरता से करने के लिए कहा है। कलेक्टर की समीक्षा के दौरान ग्राम डूमरबहार के पटवारी बिना जानकारी के अनुपस्थित थे, जिसके कारण उस हल्के की समीक्षा नहीं हो पाई। कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए डूमरबहार के पटवारी श्री आलोक खेस को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कोतबा पटवारी को भी चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने कोकियाखार और खूंटापानी के पटवारी के प्रति लंबित नक्शा बटांकन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने पटवारियों को अपने साथ फील्ड बुक रखने के लिए कहा है और प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए हैं।

Jashpur