श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना के बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते पुलिस पहूँची ’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ तक.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. व थाना सिविल लाईन टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता.
घटना के बाद से घटना-स्थल व आसपास ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धों की पहचान.
’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ के 02 महिला व 02 पुरूष सहित कुल 04 सदस्य गिरफ्तार, उनके कब्जे से करीब 02 नग सोने की चुडी व 02 नग सोने की चैन तथा नगदी रकम 10 हजार रूपये, जुमला कीमत करीब 5 लाख रू बरामद किया गया.
घटना बाद टेक्निकल इन्पुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान के उपरांत बिलासपुर पुलिस पहूँची ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ तक.
टेक्निकल इन्पुट के आधार पर चिन्हांकित संदेहियो को पकडने गई टीम दिल्ली जाकर पतासाजी की, जो संदेहीगण उज्जैन निकल गये थे, जिनका पीछा करते हुये टीम दिल्ली से उज्जैन पहूँच कर उनको पुलिस अभिरक्षा में लेकर संपत्ति बारामदगी कार्यवाही हेतु संदेहियों को वापस दिल्ली लाये.
’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ के आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने में मिली महत्वपूर्ण सफलता.
पुछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा थाना गोलबजार जिला रायपुर में भी इसी प्रकार घटना करने का हुआ खुलासा.
ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर व थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही.
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 433/2025 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. दर्ज.
अन्य जिले के अपराध का खुलासा –
थाना गोलबजार जिला रायपुर (छ.ग.) अपराध क्रमांक 24/25 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. प्रार्थिया मालती यादव सोने का हार, कान का टॉप्स, चांदी का कड़ा कीमत 24950/- रूपये.
नाम गिरफ्तार आरोपी –
01.-मनोज सोलंकी पिता प्रताप सिंह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.कॉलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार कॉलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली,
02.-शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.कॉलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार कॉलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली,
03.-विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली,
04.-सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली.
बरामद संपत्ति –
01.-दो नग सोने की चुड़ी, 02.-दो सोने की चैन, 03.-नगदी रकम 10000 ₹ ,
सोने के जेवर चुड़ी व चैन व नगदी रकम 10000/- रूपये कुल कीमत लगभग 5 लाख रूपये.
बिलासपुर.13 मई 2025 : बिलासपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण ठगने वाले चार आरोपियों को दिल्ली और उज्जैन से गिरफ्तार कर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में सायबर सेल और सिविल लाइन थाना की टीम ने तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को ट्रैक कर कड़ी मेहनत से यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अप्रैल 2025 की शाम प्रार्थिया हेमतला भोंसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग पहने जेवर की शुद्धिकरण करने के नाम पर उतरवा कर अपने पास रख लिये प्रार्थिया को कागज का बंडल कपड़े में बांधकर देकर रवाना कर दिये, कुछ समय बाद प्रार्थिया को ठगी का अहसास होने पर घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज की गई।
घटना की सूचना पर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपियों को पकडने हेतु निर्देश दिया गया, जिस पर ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया, जिससे संदिग्धों का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना की गई, जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे, दिल्ली पहुंचने के बाद पता चला कि संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये हैं, तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुंचकर संदेहियों को टेक्निकल इन्पुट के आधार पर पकड़ कर उनसे पुछताछ किये, उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी हेतू उन्हे साथ लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन, नगदी रकम बरामद किया गया है। सभी आरोपियों से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह, निरीक्षक एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उपनिरीक्षक ओम प्रकाश कुर्रे, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, प्रधान आरक्षक राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, आरक्षक दीपक उपध्याय, आरक्षक विरेन्द्र गंधर्व, आरक्षक विरेन्द्र सिंह, आरक्षक विकास राम, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक निखील जाघव, आरक्षक नवीन एक्का, महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।