सुपेला में दिनदहाड़े युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का वातावरण, दो आरोपी गिरफ्तार.

सुपेला में दिनदहाड़े युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, इलाके में दहशत का वातावरण, दो आरोपी गिरफ्तार.

दुर्ग 01 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर माहौल को दहशत से भर दिया गया। घटना लक्ष्मी नगर क्षेत्र की है, जहां दो युवकों ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक एक युवक पर बकरे काटने वाले चापड़ से प्राणघातक वार किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीएनएस की धारा 109(1), 61(2) के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है।

आज दिनांक को थाना सुपेला क्षेत्रान्तर्गत प्रातः लक्ष्मी नगर सूरज किराना स्टोर के पास षड़यंत्रपूर्वक रोहित तिवारी एवं राजा पिल्ले व्दारा राहुल को जान से मारने की नियत से बकरा काटने वाले चापड़ से प्राणघातक हमला कर, चोट पहुंचा कर गंभीर रूप से घायल किया गया। प्रार्थी बजरंगी लाल की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 495/2025, धारा 109 (1), 61 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

Crime