वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने पर एएसआई मनोज भगत को एसएसपी जशपुर ने तत्काल किया लाईन अटैच

वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार व्यक्ति से मारपीट करने पर एएसआई मनोज भगत को एसएसपी जशपुर ने तत्काल किया लाईन अटैच

जशपुर, 1 मई 2025 : दिनांक 30.04.2025 के शाम लगभग 06ः30 बजे थाना लोदाम से एएसआई मनोज भगत द्वारा NH-43 में वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उनके द्वारा कार सवार एक व्यक्ति से मारपीट किये जाने का सूचना एवं वीडियो प्राप्त हुआ है। एएसआई मनोज भगत का यह कृत्य अशोभनीय है एवं पुलिस के कर्तव्य के विपरित है। एएसआई मनोज भगत के द्वारा मारपीट किये जाने की जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है, जांच पश्चात् जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस अधि./कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि:- “वाहन चेकिंग के दौरान अपना व्यवहार सामान्य रखें, किसी से अभद्र व्यवहार करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। चेकिंग के दौरान अगर कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करें, लेकिन अपने व्यवहार को मर्यादित रखें।”

Crime Jashpur