पंचायती राज दिवस बना ग्रामीण जागरूकता का माध्यम : गम्हरिया ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस पर ग्रामसभा का आयोजन, शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, ग्रामसभा में उठे जनहित के मुद्दे.

पंचायती राज दिवस बना ग्रामीण जागरूकता का माध्यम : गम्हरिया ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस पर ग्रामसभा का आयोजन, शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, ग्रामसभा में उठे जनहित के मुद्दे.

जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर विकासखंड के गम्हरिया ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, जल आपूर्ति व सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल थीं, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण के प्रयासों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, सिकलसेल और संचारी-गैर संचारी रोगों पर जानकारी दी गई। जशपुर विकास खंड के गम्हरिया ग्राम पंचायत  में पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम-सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामवासी, वार्ड पंच, सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, मितानिन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सम्मिलित थे।

Jashpur