छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी… पढ़ें आदेश…!

छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी… पढ़ें आदेश…!

रायपुर, 15 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/137/2025-GAD-4 के तहत इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना में भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक श्री विनायक शर्मा (राप्रसे, RR-2015) को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा की संयुक्त कलेक्टर सुश्री ममता यादव (राप्रसे, RR-2015) को बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह, बस्तर संभाग के संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर (राप्रसे, RR-2016) को संयुक्त कलेक्टर, कोरबा बनाया गया है, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की संयुक्त कलेक्टर सुश्री स्निग्धा तिवारी (राप्रसे, RR-2016) को जांजगीर-चांपा में संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर श्री अशोक कुमार मार्बल (राप्रसे, P-2018) को कांकेर से स्थानांतरित कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है और कबीरधाम में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त (राप्रसे, P-2018) को बस्तर संभाग के संभागीय आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर में उपायुक्त (राजस्व) बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश की तिथि से दस दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर, नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को तत्काल दें।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा अवर सचिव श्रीमती क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी किया गया।

Breaking Chhattisgarh