लैलूंगा में महिला से छेड़खानी : छेड़छाड़ का आरोपी मनमोहन महंत गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.

लैलूंगा में महिला से छेड़खानी : छेड़छाड़ का आरोपी मनमोहन महंत गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर.

रायगढ़. 10 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी मनमोहन महंत द्वारा पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस को जन्म दिया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनमोहन महंत (35वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर कल आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बीते कई दिनों से आरोपी द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार 5 अप्रैल 2025 की रात लगभग 8:00 बजे जब पीड़िता का पति काम पर गया हुआ था, तब आरोपी मनमोहन महंत जबरन उसके घर में घुस आया और हाथ पकड़कर खींचतान करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी जब पीड़िता ने अपने पति को दी, तो उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया।

अगले दिन 6 अप्रैल को जब महिला महुआ बिनने जंगल गई थी, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया और एक बार फिर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के पति ने जब इसका विरोध किया तो मनमोहन ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि जब पीड़िता ने इस व्यवहार की शिकायत मनमोहन के परिजनों से की, तो उन्होंने उल्टा उसे ही अपशब्द कह कर डांट-फटकार दिया।

Crime