मुख्यमंत्री निवास बगिया में चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का भव्य समापन : श्रद्धालुओं ने उठाया भक्ति-रस का आनंद, धार्मिक उत्सव की दिव्य पूर्णाहुति, सीएम विष्णुदेव साय के निवास में रामनवमी महायज्ञ का शुभ समापन.

कुनकुरी. 8 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री निवास बगिया में सोमवार को चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का धूमधाम से समापन हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में बगिया में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई। चार दिनों तक सीएम निवास में झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे और माता रानी की भक्ति गीतों से गूंज रहा था। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे सीएम निवास से माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए भक्त जुट गए थे। विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी सम्मिलित हुई। उल्लेखनीय है कि बगिया में इस भव्य राम नवमी महायज्ञ का आयोजन धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज गुरुधाम भुईयांपानी लैलूंगा के आशीर्वाद से सत्य सनातन धर्म देवी समाज के सानिध्य में किया गया था।

Jashpur