गरियादोहर में राम नवमी पर निकली हजारों श्रद्धालुओं की भव्य कलश-यात्रा, शुरू हुआ तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कीर्तन महोत्सव, शुरू हुआ हरे कृष्ण हरे राम का अखंड जाप.

गरियादोहर में राम नवमी पर निकली हजारों श्रद्धालुओं की भव्य कलश-यात्रा, शुरू हुआ तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कीर्तन महोत्सव, शुरू हुआ हरे कृष्ण हरे राम का अखंड जाप.

कुनकुरी. 6 अप्रैल 2025 : श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत गरियादोहर गांव में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश-यात्रा से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राम भक्ति के संग अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन, हरे कृष्ण हरे राम का जाप, नगर भ्रमण और महाप्रसाद जैसे कई भक्तिमय आयोजनों ने समां बांध दिया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया गया। श्री रामनवमी पर्व पर कांसाबेल विकास खंड के गरियादोहर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, रविवार को यहां के बजरंग बली मंदिर में पूजा अर्चना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई तथा अधिवास कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इससे पहले बजरंग बली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए झंडा मिलन किया गया, उसके पश्चात मंदिर प्रांगण से मैनी नदी तट तक भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित ओडिशा झारखंड के अखंड कीर्तन मंडली शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में शमां बांधेंगे। इस कार्यक्रम में अनेक वेशभूषा में शामिल होकर नृत्य प्रस्तुत करते हुए अखंड कीर्तन करेंगे। मंगलवार की सुबह पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें दही हंडी फोड़, नगर भ्रमण कर एक साथ महिला पुरुष महाप्रसाद सेवन करेंगे।

यहां के बजरंग बली मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व पर अष्ट प्रहरी अखंड कीर्तन की धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें ओडिशा,झारखंड सहित प्रदेश के आधा दर्जन अखंड मंडली इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर हरे कृष्ण हरे राम का नाम जाप करेंगे।जिसको लेकर यहां के समाज के लोगों द्वारा मंदिर प्रांगण को साफ सफाई के साथ मंडप को भव्य रूप देकर सजाया गया है।समाज के लोगों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया की रामनवमी पर्व के दिन 6 अप्रैल शाम 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल होंगे तथा अधिवास रखा गया। 7 अप्रैल प्रातः 7:00 बजे से हरे कृष्ण हरे राम का नाम उच्चारण प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान अनेक मंडली द्वारा अखंड कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं नगर भ्रमण के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन समिति द्वारा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Jashpur