देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में भव्य सम्मान : गौ प्रतिष्ठा आंदोलन में सिंधी समाज की बड़ी भागीदारी, सनातन संस्कृति की होगी गौरवगाथा.

देशभक्त संत साईं जलकुमार मसंद साहिब जी का दिल्ली में भव्य सम्मान : गौ प्रतिष्ठा आंदोलन में सिंधी समाज की बड़ी भागीदारी, सनातन संस्कृति की होगी गौरवगाथा.

रायपुर/दिल्ली. 20 मार्च 2025 : रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता विख्यात सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम, अशोक विहार के अध्यक्ष श्री लखमीचन्द मकरानी ने की। कार्यक्रम के संयोजक विश्व सिंधी सेवा संगम के अन्तर्राष्ट्रीय डायरेक्टर श्री भरत वतवाणी रहे।

इस अवसर पर पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब ने भारत के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों‌ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत परम धर्म संसद 1008 द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाये जा रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। परम धर्म संसद 1008 भारत सहित कुल एक सौ देशों के धार्मिक और सामाजिक शीर्षस्थ विभूतियों का समूचे विश्व के हिन्दू समाज के लिए एक मार्गदर्शक संगठन है। पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संगठन मंत्री हैं। वे दिल्ली में आयोजित परम धर्म संसद की बैठक में सम्मिलित होने दिल्ली पधारे थे।

Chhattisgarh National