रायगढ़ पुलिस में प्रमोशन : सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का बने उपनिरीक्षक, एसपी ने दी शुभकामनाएं.

रायगढ़ पुलिस में प्रमोशन : सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का बने उपनिरीक्षक, एसपी ने दी शुभकामनाएं.

रायगढ़. 7 मार्च 2025 : जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्रदान की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने विजय कुमार एक्का के कंधों पर उप निरीक्षक का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

ज्ञातव्य है कि 20 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें विजय कुमार एक्का का भी नाम सम्मिलित था। वर्तमान में वे थाना पूंजीपथरा में पदस्थ हैं। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जिम्मेदारी का बोध कराते हुए पदोन्नति की शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarh