श्रीमती कौशल्या साय ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित : कहा- महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त

श्रीमती कौशल्या साय ने महतारी वंदन की राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में उपयोग करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित : कहा- महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त

कुनकुरी के मंगल भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का किया गया था आयोजन

जशपुर, 23 दिसंबर 2024/ कुनकुरी में मंगल भवन में आयोजित  महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने उन महतारी वंदन योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस योजना से मिली राशि का उपयोग सुकन्या समृद्धि योजना में किया है। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को पूरा करने में कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास आया है। उन्होंने कहा कि इस पैसे का उपयोग कर वे आत्मनिर्भरता की राह भी पकड़ सकती है।

इस अवसर पर गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, पार्षदगण अनीता यादव, गुलाबी पैंकरा, अमन शर्मा और राजेश ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जयंत मिश्रा, घनश्याम होता मौजूद थे।

Jashpur