छत्तीसगढ़ में भारतीय भागीदारी अधिनियम में संशोधन की तैयारी तेज, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक! विधेयक के प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन पर वरिष्ठ अधिकारियों ने की चर्चा।

भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित।

रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधेयक के प्रस्तावित संशोधन के अनुमोदन के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh