हत्या के मामले में सजा से बचने के लिए वर्षों से छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला ठिकाना! फरार वारंटी गुड्डू उर्फ शिवदयाल गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा केंद्रीय जेल बिलासपुर।

हत्या के मामले में सजा से बचने के लिए वर्षों से छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने आखिरकार खोज निकाला ठिकाना! फरार वारंटी गुड्डू उर्फ शिवदयाल गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा केंद्रीय जेल बिलासपुर।

फरार वारंटी पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार।

माननीय न्यायालय से सजा मिलने पर आरोपी हो गया था फरार।

वर्ष 2005 में हुई हत्या के प्रकरण में सजायाब था आरोपी।

फरार वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

बिलासपुर : इस प्रकार है कि वर्ष 2005 में हुई हत्या के प्रकरण माननीय न्यायालय माननीय अपर सत्र न्यायालय बिलासपुर में लंबित था, जिसमें आरोपी गुड्डू उर्फ शिव दयाल सूर्यवंशी जमानत पर रिहा किया गया था, उक्त प्रकरण में माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दण्डित किये जाने पर आरोपी अपना शेष सजा भुगतने से बचने के लिए सकुनत से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार करने माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी कर उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसके पालन में आरोपी का सतत् पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 25.11.2026 को सूचना मिला कि गुड्डू उर्फ शिवदयाल सूर्यवंशी अपने सकुनत पर है, उक्त सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर आरोपी के सकुनत भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी गुड्डू उर्फ शिवदयाल सूर्यवंशी को हिरासत में लिया जाकर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिससे माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को शेष सजा भुगतने हेतु केन्द्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया है।

नाम आरोपी :- गुड्डू उर्फ शिवदयाल सूर्यवंशी पिता गजानंद सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष निवासी बेदू गैरेज के पास चंदेला नगर, थाना सिविल लाईन। (वारंटी)   

Crime