दोपहिया वाहन चोर की चालाकी नहीं आई काम, बिना लॉक खड़ी एक्टिवा लेकर हुआ फरार, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी विशाल पदमवार को पकड़ा, चोरी की 50 हजार रुपये की गाड़ी भी बरामद!

दोपहिया वाहन चोर की चालाकी नहीं आई काम, बिना लॉक खड़ी एक्टिवा लेकर हुआ फरार, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी विशाल पदमवार को पकड़ा, चोरी की 50 हजार रुपये की गाड़ी भी बरामद!

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी विशाल पदमवार गिरफ्तार

रायपुर : प्रार्थी अजय धु्रव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ब्लिकिंट कंपनी मे सामान वितरण करने का काम करता है। दिनांक 23.11.26 को अपने पत्नि के नाम से पंजीकृत वाहन एक्टीवा क्रमांक सीजी/04/क्यू आर/9361 से ब्लिंकिट कंपनी के स्टोर भाठागांव से समान लेकर ग्राहको को वितरण करने चला गया, करीबन दोपहर 02.00 बजे स्टोर वापस आया तथा स्टोर के बाहर अपने एक्टीवा वाहन को बिना लॉक किये स्टोर अंदर चला गया, करीबन 02.15 बजे स्टोर से बाहर आया तो देखा की उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अप.क्र 603/26 धारा 305बी बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत करने के प्रयास करते हुये प्रकरण में आरोपी विशाल पदमवार को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी विशाल पदमवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू आर 9361 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- विशाल पदमवार पिता विनोद पदमवार उम्र 32 वर्ष पता बिजली ऑफिस के पास न्यू चांगोराभाटा थाना डीडी नगर रायपुर।

Crime