किसी ने मांगी इलाज के लिए मदद, तो किसी ने उठाया पेंशन का मुद्दा! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैम्प कार्यालय में की जनसुनवाई, नागरिकों से आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

किसी ने मांगी इलाज के लिए मदद, तो किसी ने उठाया पेंशन का मुद्दा! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया कैम्प कार्यालय में की जनसुनवाई, नागरिकों से आवेदन लेकर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से की भेंट-मुलाकात, सुनी समस्याएं

आर्थिक सहायता, इलाज और पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नागरिकों ने सौंपे आवेदन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और निराकरण के लिए आवेदन सौंपे।

नागरिकों ने आर्थिक सहायता, इलाज, पेंशन सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना।

इस दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याओं के निराकरण एवं जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Jashpur