कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी से शराब बिक्री रकम गबन करने वाला आरोपी सुपरवाइजर गिरफ्तार
थाना गिधपुरी पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दबोचा गया
देशी कंपोजिट मदिरा दुकान के सुपरवाइजर द्वारा ₹20,46,730 शराब बिक्री राशि का किया गया गबन
बिक्री राशि जमा न कर मोबाइल बंद कर फरार हो गया था आरोपी सुपरवाइजर
धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज; गबन की गई राशि की बरामदगी हेतु की जा रही है गहन पूछताछ
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आर्थिक अपराधों, गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गिधपुरी पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशी कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी की बिक्री राशि ₹20,46,730 का गबन कर फरार हुए आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी रजनीश प्रसाद साव उम्र 41 वर्ष, निवासी- सुभाष नगर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा, हाल पता- कृष्णायन कॉलोनी, बलौदाबाजार द्वारा दिनांक 16.11.2026 को थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के कैश कलेक्टर द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि देशी कंपोजिट मदिरा दुकान गिधपुरी के सुपरवाइजर गेवेन्द्र बंजारे द्वारा बिक्री की राशि जमा नहीं की जा रही है। कैश देने के लिए कहने पर आरोपी ने हामी भरी, लेकिन शाम करीब 04 से 4:30 बजे के आसपास अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। दिनांक 13.11.2026 को कंपनी की टीम एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पलारी द्वारा दुकान के रिकॉर्ड, बैंक जमा पर्ची तथा ऑनलाइन जमा पर्ची का 01.11.2026 से 13.11.2026 (दोपहर 12:30 बजे तक) की बिक्री राशि से मिलान किया गया।
जांच में कुल ₹20,46,730 की गबन/अंतर राशि सामने आई है
थाना गिधपुरी एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई:- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गिधपुरी में अपराध क्रमांक 169/2026, धारा 316(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित गिधपुरी एवं सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सुरागों के आधार पर पतासाजी करते हुए आरोपी को पकड़कर लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में जांच एवं विवेचना क्रम में किसी अन्य आरोपी की भी संलिप्तता के संबंध में गहन एवं सूक्ष्मतापूर्वक जांच की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है। आरोपी को दिनांक 22.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- गेवेन्द्र बंजारे पिता लखन बंजारे उम्र: 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बालसमुंद रोड पलारी, थाना पलारी


