मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में रतनपुर पुलिस को मिली सफलता।
आरोपी दिनाँक घटना से था फरार।
बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में दिनाँक 15/10/2026 को रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम जाली का रहने वाला भवंर सिंह नेताम के घर में रेड कार्यवाही कर भंवर सिंह नेताम के कब्जे से 8.185 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 4,09,000 रूपये को जप्त कर आरोपी भंवर सिंह नेताम से पुछताछ करने पर मादक पदार्थ गाँजा को हिण्डाडीह निवासी रामायण ऊर्फ मुन्ना पटेल से खरीदकर लाना बताने से रतनपुर पुलिस द्वारा आरोपी मुन्ना ऊर्फ रामायण पटेल की पता तलाश की जा रही थी, आरोपी के घर में होने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उनि प्रतिभा पटेल, सउनि पवन सिंह, आर. देवानंद चन्द्राकर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।


