सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई।
दो अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनरेश गौतम के नेतृत्व में दिनांक 21.11.2026 को थाना नारायणपुर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए 02 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
मामले का विवरण – दिनांक 21.11.2026 को थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बखरूपारा डिपो मैदान एवं फॉरेस्ट डिपो मेन गेट के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।
प्रथम प्रकरण में बखरूपारा डिपो मैदान के पास आरोपी ओमप्रकाश नुरेटी, उम्र 19 वर्ष, पिता महेश नुरेटी, निवासी बखरूपारा, गौरव चौक, नारायणपुर को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग विदेशी शराब की खाली बोतल, 01 नग डिस्पोजल एवं पानी की बोतल जब्त कर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 116/2026, धारा 36(च) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
द्वितीय प्रकरण में बखरूपारा फॉरेस्ट डिपो मेन गेट के पास आरोपी राकेश मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, पिता संतु मण्डावी, निवासी बखरूपारा, नारायणपुर को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग विदेशी शराब का खाली पौवा एवं डिस्पोजल जब्त कर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 36(च) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
नारायणपुर पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


