समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव का मिला सम्मान! संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज से किया गया सम्मानित, उपलब्धि से स्काउटिंग जगत में खुशी की लहर

समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव का मिला सम्मान! संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज से किया गया सम्मानित, उपलब्धि से स्काउटिंग जगत में खुशी की लहर

संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज से किया गया सम्मानित

बिलासपुर : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के आदरणीय राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा जी के करकमलों से संतोष कुमार त्रिपाठी को एएलटी पार्चमेंट एवं ऑनरेबल चार्ज बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्काउटिंग के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाभाव, अनुशासन एवं दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संतोष कुमार त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी सेवा, समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से समाज सेवा तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। यह उपलब्धि स्काउटिंग के क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का संचार करने वाली है। जिले के अधिकारी एवं स्काउटर गाइडर पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Chhattisgarh