पति-पत्नी का गांजा बेचने का कथित कारोबार बेनकाब! घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी थी नशे की बड़ी खेप, पुलिस ने 4.640 किलो गांजे के साथ दोनों को दबोचा

पति-पत्नी का गांजा बेचने का कथित कारोबार बेनकाब! घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी थी नशे की बड़ी खेप, पुलिस ने 4.640 किलो गांजे के साथ दोनों को दबोचा

4.640 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।

थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई सख्त कार्रवाई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से कुल 4.640 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 232000/-  रुपये किया गया बरामद

नशीले पदार्थ के अवैध खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

अम्बिकापुर : दिनांक 20.11.2026 को थाना गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बनारस रोड चठिरमा, अम्बिकापुर निवासी रिपन बाला अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने घर के पीछे बाड़ी में एक सफेद रंग के झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर कागज व प्लास्टिक की पन्नी में 50 रुपये व 100 रुपये की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी व रेड कार्रवाई की गई। ​मौके पर संदेहियों को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) रिपन बाला आत्मज स्व. महाननंद बाला उम्र 53 वर्ष (02) रिपन बाला की पत्नी निवासी बनारस रोड चठिरमा, थाना गांधीनगर का होना बताये। पुलिस टीम द्वारा विधिवत तलाशी लेने के दौरान घर के पीछे बाड़ी के पास छिपाकर रखे गए सफेद रंग के प्लास्टिक झोले से कुल 4.640 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख 32 हजार रुपये का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 750/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, आरक्षक शिव कुमार कुर्रे, आनंद मिंज, महिला आरक्षक रीना दुबे तथा साइबर सेल से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अशोक यादव एवं मनीष सिंह सक्रिय रहे।

Crime