भिलाई स्टील प्लांट में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 11.200 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर, कीमत लगभग ₹8,000/- बरामद
भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-03 स्थित कोयला क्षेत्र के पास से 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों को चोरी का सामान लेकर जाते समय मरोदा रेलवे गेट के पास CISF द्वारा पकड़ा गया था।
CISF की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना एवं पूछताछ की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर, अनुमानित कीमत ₹8,000/- जप्त किया।
दोनों आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए CISF से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई कॉपर केबल वायर बरामद की गई।
दिनांक 19.11.2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-03 स्थित कोयला क्षेत्र के पास से दो व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर के टुकड़े चोरी किए गए हैं। चोरी का सामान लेकर जाते समय दोनों आरोपियों को मरोदा रेलवे गेट के पास CISF द्वारा पकड़ा गया।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आने पर उनके कब्जे से 11.200 किलोग्राम कॉपर केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,000/- है, जप्त की गई।
दोनों आरोपियों को दिनांक 19.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के परिसर में प्रवेश कर कॉपर केबल वायर के टुकड़ों को चोरी किया गया तथा चोरी की सामग्री लेकर बाहर निकलते समय मरोदा रेलवे गेट के पास CISF द्वारा पकड़ लिया गया।
घटना स्थल:- भिलाई स्टील प्लांट, एसएमएस-03 के कोयला क्षेत्र के पास, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम:- चंदन बाग, उम्र 20 वर्ष, निवासी शंकर पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
तामेश्वर निहाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी शंकर पारा, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री:- कॉपर केबल वायर के टुकड़े, कुल वजन 11.200 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹8,000/-।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक परस राम साहू, जगतपाल जांगड़े तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव एवं आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं चोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


