अस्पताल में बाइक खड़ी कर जाना पड़ा महंगा, वापस लौटे तो गायब मिली मोटरसायकल; मणीपुर पुलिस ने तलाश कर दो आरोपियों को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद

अस्पताल में बाइक खड़ी कर जाना पड़ा महंगा, वापस लौटे तो गायब मिली मोटरसायकल; मणीपुर पुलिस ने तलाश कर दो आरोपियों को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद

दोपहिया वाहन चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 01 नग मोटरसायकल एवं 6000 रुपये नगद जप्त

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल एवं 6000/- रुपये नगद कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख 56 हजार रुपये किया गया बरामद।

आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही।

अम्बिकापुर : प्रार्थी राहुल दुबे साकिन करवा चौकी लटोरी थाना जयनगर जिला सूरजपुर द्वारा 18/11/26 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने मोटरसायकल टीवीएस राइडर ब्लैक क्रमांक सीजी/15/ई जी/2096 से अपनी पत्नी के साथ जिला अस्पताल गया था और अपने दोपहिया वाहन को अस्पताल के पार्किंग में खड़ा कर अंदर चला गया था, बाद वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, मोटरसायकल का काफी पता तलाश किये लेकिन पता नहीं चला, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 199/26 धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर चोरी गए मोटरसायकल एवं मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि रनपुरकला निवासी होलसाय राजवाडे व ऋषि राजवाडे एक राईडर ब्लैक कलर के मोटर सायकिल में घुम रहे है जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) होलसाय राजवाडे आत्मज हरिशंकर राजवाडे उम्र 25 वर्ष साकिन रनपुरकला थाना गांधीनगर (02) ऋषि राजवाडे आत्मज उर्फ खेलसाय पिता सुकुल राजवाडे उम्र 26 वर्ष साकिन रनपुरकला थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर दोनो आरोपियों द्वारा दोपहिया वाहन चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी होलसाय राजवाडे के कब्जे से चोरी का टीव्हीएस राईडर मोटर सायकिल किमती 1,50,000 रूपये व आरोपी ऋषि राजवाडे के कब्जे से 6,000 रूपये नगद जप्त किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, अनिल सिंह, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Crime