अवैध शराब रखकर बिक्री करने वाले के विरूद्ध सकरी पुलिस की कार्यवाही
आरोपिया के कब्जे से 50 पाव देशी शराब कीमती 4000 रूपये किया गया जप्त
आरोपिया को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था दिनांक 15-11-2026 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला झोले में शराब रखकर उस्लापुर से अटल आवास की ओर जा रही है। मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में अटल आवास सकरी के पास घेराबंदी कर आरोपी गायत्री टण्डन पति राकेश टण्डन उम्र 45 वर्ष निवासी जे ब्लॉक मकान नंबर 13 अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब कीमती 4000 रूप्ये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध विधिवत आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंदे, उनि गणेशराम महिलांगे, प्रउनि अर्चना साहू, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर बलराज सिंह, आर जीना अनंत, सुखदेव मांड्रे की सराहनी भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 1056/2026 धारा– 34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपिया:- गायत्री टण्डन पति राकेश टण्डन उम्र 45 वर्ष निवासी जे ब्लॉक मकान नंबर 13 अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर


