ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या है इसकी वजह

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या है इसकी वजह

ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के कोचों में उपलब्ध मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बंद रखी जा रही है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस निर्धारित समय का ध्यान रखें तथा रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक अपने मोबाइल फोन आदि को चार्जिंग पर न लगाएं। यात्रियों से यह भी अपील है कि वे अपनी यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय रेलवे द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

यात्रियों का सहयोग एवं जागरूकता ही सुगम, सुविधाजनक और संरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Chhattisgarh