मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, लोहे की वस्तु से सीने पर किया ऐसा वार कि 25 वर्षीय युवक की चली गई जान; आजाद चौक पुलिस ने आरोपी को तत्काल दबोचा!

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, लोहे की वस्तु से सीने पर किया ऐसा वार कि 25 वर्षीय युवक की चली गई जान; आजाद चौक पुलिस ने आरोपी को तत्काल दबोचा!

लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान युवक की हत्या, त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

लोहे की वस्तु से सीने पर वार करने से युवक की हुई मृत्यु।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी कर किया गिरफ्तार।

आरोपी एवं घटना से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई जारी।

रायपुर : दिनांक 11.11.2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर चौक में आपसी विवाद के दौरान शेख नाजिर (उम्र 41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, द्वारा मोहम्मद यूनुस (उम्र 25 वर्ष), निवासी ईदगाह भाठा, के सीने पर लोहे की वस्तु से वार किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद यूनुस की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से आरोपी की पहचान एवं पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना में त्वरित पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विस्तृत विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:- शेख नाजिर, उम्र 41 वर्ष, निवासी ईदगाह भाठा, रायपुर।

Crime