घर के पास ही चला रहा था देशी-विदेशी शराब का अवैध कारोबार! ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की दबिश, 34.240 बल्क लीटर शराब और बिक्री की नकदी के साथ 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

घर के पास ही चला रहा था देशी-विदेशी शराब का अवैध कारोबार! ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की दबिश, 34.240 बल्क लीटर शराब और बिक्री की नकदी के साथ 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब बिक्री पर सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से कुल 34.240 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत ₹15,460/- है, बरामद।

शराब बिक्री की नगद रकम ₹1,600/- भी जप्त।

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक तोप सिंह नवरंग द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी हेतु मुखबिर सक्रिय किए गए थे।

इसी क्रम में दिनांक 10.11.2026  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा स्थित खटिक मोहल्ला में एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विधिवत मुखबिर पंचनामा तैयार कर गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

मौके पर संदेही संतोष खटिक पिता स्व. कामता खटिक, उम्र 55 वर्ष, निवासी टिकरापारा, खटिक मोहल्ला, बिलासपुर को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से निम्नलिखित शराब एवं नगदी रकम बरामद की गई :

जप्त शराब का विवरण :-

1. सिम्बा बीयर – 40 नग बोतल, कुल 26 बल्क लीटर, कीमत ₹8,400/-।

2. देशी प्लेन शराब – 24 पाव, कुल 4.300 बल्क लीटर, कीमत ₹1,920/-।

3. अंग्रेजी शराब ब्लेंडर्स प्राइड – 06 पाव, कुल 1.800 बल्क लीटर, कीमत ₹1,140/-।

4. अंग्रेजी व्हिस्की – 11 पाव, कुल 2.140 बल्क लीटर, कीमत ₹2,400/-।

इसके अतिरिक्त शराब बिक्री की नगद रकम ₹1,600/- भी बरामद की गई।

इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 34.240 बल्क लीटर शराब, कीमत ₹13,860/- एवं नगदी रकम ₹1,600/- सहित कुल ₹15,460/- का मशरूका जप्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता:- संतोष खटिक पिता स्व. कामता खटिक, उम्र 55 वर्ष, निवासी टिकरापारा, खटिक मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Crime