त्योहारों के मद्देनजर दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, तीनों से धारदार हथियार बरामद, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए।
थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपी थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से तीन धारदार लोहे के हथियार बरामद कर जप्त किए गए।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किए गए।
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर कुछ व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से धारदार लोहे के हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपियों द्वारा थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने का कृत्य किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया तथा हथियार जप्त किए गए।
घटना स्थल:-
थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थान।
सीएसईबी कॉलोनी ग्राउंड के खंडहर रोड के पास।
भिलाई श्मशान घाट के पास, कैम्प-03 क्षेत्र।
थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र का अन्य स्थान।
आरोपी का नाम:-
1\. गजेंद्र कुमार बंजारे, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम घुघवा बाजार चौक, हलपट्टा पुराना मछली मार्केट, कैम्प-02, छावनी, जिला दुर्ग। अपराध क्रमांक 666/2026।
2\. विवेक यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चकबुद्धन, थाना बरियापुर, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश। वर्तमान पता मिलन चौक, पुराना मछली मार्केट, कैम्प-02, पॉपुलर आटा चक्की के सामने, छावनी, जिला दुर्ग। अपराध क्रमांक 665/2026।
3\. सूरज प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुराना मछली मार्केट, कैम्प-02, पॉपुलर आटा चक्की के सामने, छावनी, जिला दुर्ग। अपराध क्रमांक 667/2026।
जप्त सामग्री:-
आरोपी गजेंद्र कुमार बंजारे से 01 धारदार लोहे का हथियार।
आरोपी विवेक यादव से 01 लोहे का धारदार चापड़नुमा हथियार।
आरोपी सूरज प्रसाद से 01 धारदार लोहे का हथियार।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, किसी को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


