थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा 126(2),351(2),296,309(4),324(2),3(5) भा.न्या.सं. 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उन्होंने दिनदहाड़े युवक को रास्ते में रोककर न केवल जान से मारने की धमकी दी, बल्कि गले पर धारदार हथियार अड़ाकर उससे नकदी भी लूट ली। विरोध करने पर साइकिल में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ चांपा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.11.2026 को प्रार्थी राजेश मांझी थाना चाम्पा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यह ग्राम दगौरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला है, जो एक सप्ताह पूर्व अपने मामा हीराराम मांझी निवासी बेलदार पारा चांपा के घर दीपावली त्यौहार मनाने आया था। दिनांक 09.11.2026 को सुबह करीबन 10:00 बजे कपड़ा लेने के लिए अपने बडे मां के लडका लकेश्वर मांझी के साथ सायकल में चांपा शहर गया था। जहां से कपडा खरीदकर वापस घर आ रहा था कि भोजपुर चौक के पास करीबन 11:00 बजे पहुंचा था, उसी समय बिनय उर्फ नेपाली अपने दोस्त गौरव साहू के साथ मोटर सायकल से आया और प्रार्थी को रूकवाया और बडे मां के लड़का लकेश्वर को बोला कि तुम्हारी मां रात को ज्यादा उचक रही थी उसे समझा देना तेरे मां को नहीं तो मारकर फेंक देगे बोला और प्रार्थी के गले में लोहे का कत्ता को अड़ा दिया था और जान से मारने की धमकी देकर बोला कि पैसा दो तो प्रार्थी अपने जेब में रखे 400/- रूपये को दिया तो प्रार्थी के सायकल के सामने टायर को मारा जो टायर फटकर खराब हो गया है और सायकल के सामने डंडी को कत्ता से मारकर नुकसान पहुंचाया है। तुम्हारे मोहल्ले के लोग भी ज्यादा उचकते है घुस घुस के मारूगा बोला और मोहल्ले में गाली देते जा रहा था। फिर 112 वाहन आया तो देखकर भाग गया।
घटना की बात को प्रार्थी अपनी बड़ी मां निशा मांझी और जगदीश मांझी को एवं मोहल्ले के अन्य लोगों को भी बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध 608/26 धारा 126(2),351(2),296,309(4), 324(2),3(5) भा.न्या.सं. 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी व गवाहों का कथनानुसार प्रकरण के आरोपी गौरव साहु की पतासाजी कर थाना तलब कर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया, जो लुट से बंटवारा में मिले राशि को खर्च करना बताया है। प्रकरण में आरोपी गौरव साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष सा. बेलदार पारा चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के द्वारा घटना कारित करना व घटना में शामिल होना स्वीकार करने से दिनांक 10.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी विनय उर्फ बाल्मिकी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक 114 सुनील सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं थाना चाम्पा स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है।


