15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, लेकिन टोकन के लिए पहले ही दिन मची हलचल! जशपुर में नए रिकॉर्ड की तैयारी, 3 नए खरीदी केंद्र भी खुले… जानिए किसानों के लिए क्या बदला?

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, लेकिन टोकन के लिए पहले ही दिन मची हलचल! जशपुर में नए रिकॉर्ड की तैयारी, 3 नए खरीदी केंद्र भी खुले… जानिए किसानों के लिए क्या बदला?

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा

समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378  किसानों का हुआ है पंजीयन

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह है। किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलने से टोकन जारी होने के पहले ही दिन 10 नवम्बर को 7 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 15 नवंबर 2026 को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किया है। इन किसानों ने जिले के 3 उपार्जन केंद्रों में कुल 51.20 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन बुक कराया है।

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं। 15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।

53,378 किसानों ने कराया पंजीयन

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12  हेक्टेयर है।

3 नये उपार्जन केन्द्र-किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 3 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल, चम्पा शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें आवागमन में भी सुविधा होगी।

Jashpur