सूरजपुर में नए सीएसपी की एंट्री से पुलिस महकमे में नई हलचल! 2022 बैच के राज्य पुलिस अधिकारी विशाल गर्ग ने संभाला पदभार, एसपी और एएसपी से मुलाकात के बाद शुरू की नई पारी।

सूरजपुर में नए सीएसपी की एंट्री से पुलिस महकमे में नई हलचल! 2022 बैच के राज्य पुलिस अधिकारी विशाल गर्ग ने संभाला पदभार, एसपी और एएसपी से मुलाकात के बाद शुरू की नई पारी।

सूरजपुर के नए सीएसपी विशाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण

सूरजपुर : सूरजपुर के नए सीएसपी विशाल गर्ग ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। 03 नवम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन से मुलाकात कर श्री गर्ग ने कार्यभार ग्रहण किया। सीएसपी विशाल गर्ग वर्ष 2022 बैच के राज्य पुलिस अधिकारी है वे इसके पूर्व उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा जिला बीजापुर में पदस्थ रहे।

Chhattisgarh