88 फरार वारंटी गिरफ्तार।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा 69 स्थाई वारंट एवं 19 गिरफ़्तारी वारंट कुल 88 फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर द्वारा सर्वधिक वारंटियों को किया गया गिरफ्तार।
14 वर्ष पूर्व के मारपीट के मामले एवं एनडीपीएस के प्रकरण मे माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के अनुसार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी।
अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कों माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंट के आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु 24 घंटे का विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे पुलिस टीम द्वारा वारंटियों पर नकेल कसते हुए धरपकड़ की गई, जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना चौकी स्तर पर थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा पुलिस टीम के साथ सुबह सुबह वारंटियों के सकुनत पर औचक दस्तक दी गई,अभियान के दौरान सरगुजा जिले के समस्त थाना/चौकी से कुल 69 स्थाई वारंट एवं 19 गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कुल 88 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।
अभियान के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 30 स्थाई वारंट, थाना गांधीनगर द्वारा 14 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ़्तारी वारंट, थाना मणीपुर द्वारा 07 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ़्तारी वारंट, थाना सीतापुर द्वारा 04 स्थाई वारंट, थाना बतौली द्वारा 02 स्थाई वारंट एवं 01 गिरफ़्तारी वारंट, थाना दरिमा द्वारा 02 स्थाई वारंट, थाना लखनपुर द्वारा 04 स्थाई वारंट, थाना उदयपुर द्वारा 02 स्थाई वारंट एवं 03 गिरफ़्तारी वारंट, थाना धौरपुर द्वारा 02 स्थाई वारंट एवं 09 गिरफ़्तारी वारंट, थाना लुन्ड्रा द्वारा 01 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ़्तारी वारंट, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 01 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ़्तारी वारंट के वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजनें की कार्यवाही की गई है, अभियान के दौरान सर्वधिक वारंटियों को थाना कोतवाली एवं थाना गांधीनगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
थाना लखनपुर अंतर्गत मारपीट के 14 वर्ष पुराने प्रकरण मे माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसे पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है, एवं एनडीपीएस के प्रकरण में राजेश उर्फ़ भैरा साकिन कोट बासपारा सीतापुर का स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया है एवं वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
वारंट तामिली की कार्यवाही मे समस्त थाना चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।


