जशपुर में गौ तस्करों के मंसूबों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! जंगल के रास्ते 13 गौवंशों को बेरहमी से हांककर ले जा रहे थे तीन तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर दो को दबोचा, तीसरे की तलाश तेज!

जशपुर में गौ तस्करों के मंसूबों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! जंगल के रास्ते 13 गौवंशों को बेरहमी से हांककर ले जा रहे थे तीन तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर दो को दबोचा, तीसरे की तलाश तेज!

गौ तस्करी पर जशपुर पुलिस की सतत नजर, चौकी ऊपर कछार क्षेत्र से 13 नग गौ वंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

आरोपियों के विरुद्ध चौकी ऊपर कछार में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध

आरोपी जंगल के रास्ते पैदल हांक कर ले जा रहे थे गौ वंशों को, पुलिस ने धर दबौचा

पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण, भेजा,गौ शाला

नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. धनेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धवई टोली सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग।

2. रविन्द्र राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धवई टोली सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग।

एक आरोपी फरार पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, पता साजी जारी, शीघ्र ही कर लिया जावेगा गिरफ्तार

जशपुर : गौ तस्करों के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, पुलिस कप्तान जशपुर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों पर नजर रखे हुई है, पुलिस के द्वारा मुखबिर तंत्र को सशक्त करते हुए सक्रिय किया गया है, साथ ही ग्रामीणों के मध्य जाकर गौ वंशों की तस्करी के संबंध में जागरूक करते हुए, सूचना के संबंध जागरूक किया गया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर, चौकी ऊपर कछार क्षेत्रांतर्गत 13 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त करने में सफलता मिली है व पुलिस के द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.11.26 को  सुबह करीबन 06.00 बजे चौकी ऊपर कछार पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता मिली थी कि ग्राम धवई टोली सिंगी बहार के तीन व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रूप से गौ वंशों को लेकर उड़ीसा राज्य की ओर पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर चौकी ऊपर कछार पुलिस के दद्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल मुखबिर के बताए अनुसार नामिनी आँगन बाड़ी ऊपर कछार चौक के पास , घेराबंदी की गई, इस दौरान पुलिस ने देखा कि तीन व्यक्ति गौ वंशों को पैदल बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए जल्दी जल्दी हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा गौ वंशों की सकुशल बरामदगी हेतु त्वरित कार्यवाही की गई, पुलिस को देख संदिग्ध तस्कर भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस के द्वारा पीछा कर दो तस्करों को हिरासत में लिया गया, एक तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया। पुलिस के द्वारा पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. धनेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धवई टोली सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग।*

*2. रविन्द्र राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम धवई टोली सिंगी बहार, चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग, का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब उनसे गौ वंशों से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई तो उनके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्धों के कब्जे से सभी 13 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां से गौ वंशों को गौ शाला में भेजा गया है।

मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध चौकी ऊपर कछार में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की निशान दही पर पुलिस ने फरार आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

पकड़े गए आरोपी धनेश्वर यादव व रविद्र राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की में  थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान,चौकी प्रभारी ऊपर कछार प्रशिक्षु उप निरीक्षक देविका मंडावी, चौकी प्रभारी करडेगा प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, सुधीर चंद्र तिग्गा, आरक्षक शिव कुमार महतो, सोनू सिंह, व नगर सैनिक मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ वंशों की तस्करी पर निरंतर निगाह रखी हुई है, ऊपर कछार क्षेत्र में 13 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Crime Jashpur