संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के लिए दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 08 लावारिस एवं संदिग्ध वाहन जब्त, 47 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अभियान में रहे शामिल
दिनांक 06.11.2026 को प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक भिलाई नगर एवं नेवई अनुविभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
संबंधित थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा संदिग्ध स्थानों, व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 08 लावारिस एवं संदिग्ध वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
मादक पदार्थों, अवैध हथियारों एवं अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच के साथ पूर्व अपराधियों की गतिविधियों का भी सत्यापन किया गया।
विशेष अभियान में कुल 47 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग एवं निगरानी की।
दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 06.11.2026 को भिलाई नगर एवं नेवई अनुविभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान 08 लावारिस एवं संदिग्ध वाहन जब्त किए गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व अपराधियों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के निर्देशानुसार दिनांक 06.11.2026 को प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे तक भिलाई नगर एवं नेवई अनुविभाग अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर सघन जांच की गई। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ मादक पदार्थों, अवैध हथियारों एवं अन्य संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। साथ ही पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की भी चेकिंग एवं सत्यापन किया गया।
इस दौरान कुल 08 लावारिस एवं संदिग्ध वाहनों को जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान में भिलाई नगर एवं नेवई अनुविभाग के कुल 47 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
दुर्ग पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियानों के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय कार्य:- उक्त अभियान में CSP भिलाई नगर, CSP नेवई, संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों के वैध दस्तावेज सदैव साथ रखें। अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा लावारिस वाहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


