हौसले से खड़ी की ईंटों की फैक्ट्री, अब अपने दम पर लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी! जशपुर की सरिता बाई ने एक लाख के कर्ज से शुरू किया कारोबार, आज सालाना कमाई 2 लाख पार… गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा!

हौसले से खड़ी की ईंटों की फैक्ट्री, अब अपने दम पर लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी! जशपुर की सरिता बाई ने एक लाख के कर्ज से शुरू किया कारोबार, आज सालाना कमाई 2 लाख पार… गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा!

बिहान योजना से जशपुर में लखपति दीदियों की नई पहचान, ईंट निर्माण से बन रहीं आत्मनिर्भर,

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है।

योजना के माध्यम से महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपना रही हैं और अपनी मेहनत एवं उद्यमशीलता से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ लखपति दीदी के रूप में नई पहचान बना रही हैं।

जशपुर जिले में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और स्व सहायता समूहों से मिले सहयोग को अपनी मेहनत से सफलता में बदल दिया है।

 ईंट निर्माण के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं सरिता बाई

मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चड़िया की रहने वाली सरिता बाई ने वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया।

अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों सहित निजी निर्माण कार्यों में उनकी बनाई ईंटों की अच्छी मांग है।

 इस व्यवसाय से वे प्रतिवर्ष दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। सरिता बाई ने स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

जशपुर जिले की इन महिलाओं की सफलता बताती है कि बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।

Jashpur