सुबह की सैर से लौट रही महिला से विवाद, बेटे के सामने चापड़नुमा हथियार निकालकर दी जान से मारने की धमकी! पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर।

सुबह की सैर से लौट रही महिला से विवाद, बेटे के सामने चापड़नुमा हथियार निकालकर दी जान से मारने की धमकी! पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर।

पुरानी रंजिश को लेकर महिला एवं उसके पुत्र के साथ गाली-गलौच कर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी ।

विवाद के दौरान आरोपी ने अपने घर से चापड़नुमा लोहे का हथियार निकालकर मारने की धमकी दी ।

थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना में प्रयुक्त चापड़नुमा लोहे का हथियार पुलिस ने किया जप्त ।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

दुर्ग : दिनांक 28.10.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे प्रार्थिया श्रीमती कीर्ति वर्मा, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम नंदौरी, अपने मोहल्ले की श्रीमती जमुना बन्छोर एवं श्रीमती सुलेखा बन्छोर के साथ सुबह टहलने गई थीं। वापस घर लौटते समय मोहल्ले में रहने वाला आरोपी नितेश पारधी पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थिया के साथ अश्लील गाली-गलौच करने लगा। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी ने अपने पैर में पहनी चप्पल से मारपीट की, जिस पर श्रीमती जमुना बन्छोर एवं श्रीमती सुलेखा बन्छोर ने बीच-बचाव किया।

प्रार्थिया ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पुत्र अजय वर्मा को दी। इसके बाद अजय वर्मा द्वारा आरोपी को समझाने एवं इस प्रकार की हरकत नहीं करने के लिए कहने पर आरोपी ने उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से चापड़नुमा लोहे का हथियार निकालकर मारने की धमकी दी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 620/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नितेश पारधी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चापड़नुमा लोहे का हथियार जप्त किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जप्त सामग्री :- घटना में प्रयुक्त एक चापड़नुमा लोहे का हथियार।

गिरफ्तार आरोपी :- नितेश पारधी

निवासी शिकारी पारा, नंदौरी

थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग

Crime