शव परीक्षण केंद्र के सामने हथियार लेकर घूमने की सूचना से मचा हड़कंप! पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई में 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कत्तानुमा हथियार जब्त।

शव परीक्षण केंद्र के सामने हथियार लेकर घूमने की सूचना से मचा हड़कंप! पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई में 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कत्तानुमा हथियार जब्त।

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

थाना पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके कब्जे से कत्तानुमा हथियार जब्त

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा : सार्वजनिक स्थान पर कत्तानुमा हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने- धमकाने की सूचना पर पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कत्तानुमा हथियार को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

किया है मामला :- दिनांक 28अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पामगढ़ क्षेत्र के शव परीक्षण के सामने कत्तानुमा हथियार लेकर घूम रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा- धमका रहा है। सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की कन्हैया कश्यप उर्फ मोनू उम्र 27 साल निवासी चंडीपारा पामगढ़ के रूप में हुई। जिसके कब्जे से एक katta नुमा धारदार हथियार को विधिवत जब्त कर

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, PSI गजेंद्र पाल, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम का सराहनीय योगदान रहा।

Crime