सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात! 1.25 करोड़ रुपये से बनेगा अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन, क्या इससे आम जनता की सरकारी दफ्तरों से जुड़ी परेशानियां होंगी कम?

सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात! 1.25 करोड़ रुपये से बनेगा अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन, क्या इससे आम जनता की सरकारी दफ्तरों से जुड़ी परेशानियां होंगी कम?

कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

इस भवन के निर्माण से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही शासकीय सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी।

Jashpur